Uttarakhand News

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती

Ad

देहरादून: इस समय की सबसे बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे चंदन राम दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत खराब होने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास में डेंगू की पुष्टि हुई है। मैक्स अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। उन्हें हाल दिनों में बुखार की शिकायत थी। यही कारण था कि विधानसभा सत्र में भी उन्होंने भाग नहीं लिया। अब डेंगू की पुष्टि होने के बाद वे भर्ती हैं। डॉक्टर के अनुसार मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top