Uttarakhand News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुना मन की बात कार्यक्रम, बोले पीएम का उत्तराखंड से लगाव है

Ad

देहरादून: मसूरी विधानसभा स्थित बूथ संख्या 17 कुठालगाँव में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 105वां संस्करण को सुना। प्रधानमंत्री ने मन की बात में जी20 की सफलता के किए कृतज्ञ भारतवासियो को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के नैनीताल की घोड़ा लाईब्रेरी का ज़िक्र भी किया। उन्होंने इस काम के लिए नैनीताल और उत्तराखंडवासियो को बधाई दी। उन्होंने स्वच्छता पखवाड़ा में देश को सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने लोकल फॉर वोकल को भी समर्थन देने का आग्रह किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। मंत्री ने कहा आज हमारे युवाओं ने हर क्षेत्र में नाम कमाया है। मन की बात में मोदी जी जिन चीजों को लाते है उनका हमें पता नहीं होता है, इसलिए मन की बात को अवश्य सुनना चाहिए।

मंत्री ने पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’मन की बात’ कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है। उन्होंने सभी से पीएम मोदी के मन की कार्यक्रम को सुनने की अपील भी की।
इस अवसर पर सुंदर सिंह कोठाल, प्रमोद कुमार, पवन भंडारी, पवन पवार, नज़ीर अहमद, मुकुल बगरियाल, अनुराग सिंह सहित प्रदेश के विभन्न स्थानों से आये हुए युवा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top