Dehradun News

काफिला रोककर खेत में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, महिला किसानों संग काटी गेहूं की फसल

Ad

देहरादून: लीडर का काम आगे से लीड करना होता है। लीडरशिप के इस मूल गुण को नेता खुद में पैदा कर लें तो वारे न्यारे हो जाएं। ऐसा ही कुछ विकासनगर के केदारवाला में देखने को मिला जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य किसानों के बीच पहुंचकर गेहूं की फसल कटने लगी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि देहरादून जाते वक्त कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने केदारवाला में खेतों का रुख किया। उन्होंने अपने काफिले को रोका और खेत में गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची। देखते ही देखते वहां सभी महिलाएं इकट्ठा हो गई। उन्हें पहले तो बड़ा आश्चर्य हुआ। लेकिन बाद में सभी ने मिलकर काम किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गेहूं की कटाई के साथ ही थ्रेसर पर गेहूं की मड़ाई भी की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं से खेत की बुवाई से लेकर क्रय विक्रय की जानकारी ली। साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मौजूद महिला किसानों को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top