Nainital-Haldwani News

Haldwani: कुमाऊंनी अंदाज में हुआ कैबिनेट मंत्री का स्वागत, प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी बोले, ये हमारी पहचान है

Ad

हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। वहीं उन्होंने करोड़ो योजनाओं का शिलान्यास भी किया। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी के आवास पहुंचे, जहां उनका उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ से भव्य स्वागत किया गया। इस दृश्य ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का दिल जीत लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करना बेहद जरूरी है, क्योंकि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी मजबूत होती है। वहीं उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है, बीच में बरसात और बर्फबारी के चलते यात्रा में कुछ अवरुद्ध आ गया था, लेकिन अब स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है और यात्रा दोबारा से सुरक्षित चल रही है। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम करवाना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसके लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top