Uttarakhand News

ऐसा क्या हुआ, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मंच से उतरकर लोगों के बीच पहुंच गए

Ad

देहरादून: सोमवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मातली में आयोजित दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ में जनसंवाद करने के लिए पहुंचे इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी ली। वहीं उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से दुग्ध उत्पादन में भागीदारी करने का आह्वान भी किया उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए कई अवसर हैं और वह पशुपालन मत्स्य पालन कर स्वरोजगार के सपने को जी सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा ने कार्यक्रम में कुछ ऐसा भी किया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल कार्यक्रम में जब कैबिनेट मंत्री ने बोलना शुरू किया तो उन्हे लगा कि लोग मंच से दूर हैं।

अपनी बात पहुंचाने के लिए मंच से उतर गए और भीड़ में ही खड़े हो गए इसे देख तमाम विधायक और भाजपा कार्यकर्ता भी चौंक गए।

कैबिनेट मंत्री के साथ वह भी मंच से उतरकर लोगों के बीच पंडाल में पहुंचे। युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा के इस कदम ने लोगों का दिल जीत लिया क्योंकि काफी कम ऐसा देखा जाता है कि कोई मंत्री मंच से उतरकर लोगों के बीच पहुंच जाएं।

दूसरे राज्यों से तो ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जहां माइक में गड़बड़ होने की वजह से मंत्री वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं को लताड़ लगाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में युवा मंत्री सौरव बहुगुणा ने किसी की गलती निकालने की बजाए लोगों के हित के बारे में में सोचा और पूर्ण जानकारी देने के लिए मंच से उतरकर उनके बीच ही पहुंच गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top