Dehradun News

उत्तराखंड में इंसानियत बलवान, फरिश्ता बनकर मंत्री बहुगुणा ने बचाई दो लोगों की जान

Ad

देहरादून: जीवनदान से बड़ा कुछ नहीं होता। कई सारे सड़क हादसों में यह देखा गया है कि जान गंवाने वाले लोग मदद मांगते थक जाते हैं। मगर उन्हें मदद नहीं मिल पाती। इधर, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सड़क हादसे में घायल हुए दो लोगों को अपनी कार से अस्पताल भिजवाकर मिसाल पेश की है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल ऋषिकेश श्रीनगर नेशवल हाईवे पर बागवान के पास आज प्राइवेट बस और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के कुछ ही पलों बाद मंत्री बहुगुणा भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर मंत्री का काफिला रुका।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने खुद गाड़ी से नीचे उतर कर घटनास्खल का मुआयना किया तो पाया कि मदद के बजाया भीड़ में शामिल लोग तरह तरह के प्रयास कर रहे हैं। जिसपर उन्होंने घायलों को फौरन अस्पताल ले जाने के लिए अपनी कार दे दी। बाद में घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हॉस्पिटल में घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। गौरतलब है कि श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर देहरादून जा रहे सौरभ बहुगुणा के साथ रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी मौजूद थे। फिलहाल दोनों घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है।ॉ

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से गुप्तकाशी जा रही बस और बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति आशीष केसरी और अनीस कुमार (निवासी सोनभद्र जनपद, उत्तर प्रदेश) घायल हो गए। कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने जानकारी दी और बताया कि दोनों घायल युवकों को मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। दोनों अब खतरे से बाहर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top