Uttarakhand News

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक और प्रयास हुआ सफल, विधानसभा की जनता बोली धन्यवाद

Ad

देहरादून: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में नरेंद्र नगर विधानसभा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में मंत्री के अथक प्रयासों से दो सड़कों के निर्माण को शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इस पर स्थानीय जनता ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad


बता दें कि बीते दिन शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग देहरादून को नरेंद्र नगर विधानसभा में सलडोगी- बड़ेडा मल्ला से बेडधार तक एवं पूर्व निर्मित निगेर खनाना मोटर मार्ग से ग्राम फणिका तक मोटर मार्ग बनाने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसके तहत कुल 6.25 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया जाना है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि क्षेत्र का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है, जिसके लिए वह सदैव तत्पर हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत, ग्राम प्रधान सलडोगी धनवीर, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा एवं स्थानीय लोगों राजेश रावत, ईश्वरी विजलवान,धन सिंह सजवाण, पुरण मनवाल आदि ने इन मोटर मार्गो के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top