Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में फिर तेज हुई नगर कवरिंग की कवायद,करीब 30 करोड़ का खर्चा आ सकता है…

Ad

हल्द्वानी: नहर कवरिंग के काम में अब हरकत तेज होने लगी है। बता दें कि रामपुर रोड पर डहरिया से लेकर मेहता चैरिटेबल तक नहर कवरिंग का काम काफी समय से लंबित है। अब कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के निर्देश के बाद अधिकारी तेजी में नजर आ रहे हैं। यहां पर सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में सोमवार को कई अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि नहर कवर कर सड़क को चौड़ा करने में करीब 30 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। पहले प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, इसके बाद ही बजट को लेकर स्थिति साफ होगी। लोनिवि की माने तो डहरिया में चित्रार्थ होटल से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के पीछे होकर देवलचौड़ में मेहता चैरिटेबल से आगे तक नहर को कवर किया जाना है।

ईई अशोक कुमार ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ पानी, बिजली की लाइनों को भी शिफ्ट किया जाना है। बता दें कि फिलहाल रामपुर रोड पर देवलचौड़, टीपी नगर तिराहा और एसटीएच के आगे जाम की वजह से कई लोग परेशान होते हैं। नहर कावर हो जाएगी तो सड़क चौड़ी होने से लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। पर्यटकों को भी यहां से वहां जाने में आसानी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top