Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी को जाम मुक्त बनाने की कोशिश, इन नहरों को कवर किया जाएगा

Ad

हल्द्वानी: शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और पर्तवीय जिलों को जाने वाले अधिकतर यात्री, इसी रूट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं पिछले कुछ वक्त से वाहनों के रिकॉर्ड पंजीकरण हुए हैं। जनसंख्या और वाहनों की संख्या तो बढ़ गई है लेकिन मार्गों के विकल्प ज्यादा नही है। ऐसे में जाम की स्थिति से शहर को उभारने के लिए नहर कवरिंग पर जोर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शहर की अधिकतर नहरों के बगल में सड़के हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में सड़कों को चौड़ा करने के लिए नहर कवरिंग का कार्य किया जाएगा। इससे यातायात के अलावा पैदल चलने वाले लोगों को भी अतिरिक्त जगह मिल जाएगी। 2000 करोड़ रुपए की योजना के अंतर्गत ये कार्य किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि सुशीला तिवारी से ओपन विश्वविद्यालय तक नहरों को कवर किए जाने का प्लान बनाया गया है। वहीं रामपुर रोड में आईटीआई से लेकर हुंडाई शोरूम तक नहर कवरिंग का कार्य किया जाएगा। शहर को जाम मुक्त करने के लिए नहरों को कवर करना बेहद जरूरी है।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि हाईकोर्ट के गौलापार शिफ्ट होने पर सारा दवाब शहर पर आ जाएगा। भविष्य को देखते हुए भी सभी कार्य करने होंगे। इसके अलावा बाइपास का निर्माण भी करना होगा। डीएम ने कठघरिया से चंबलपुर बाइपास बेहद अहम है। नैनीताल से आने वाला 60 प्रतिशत ट्रैफिक उसी मार्ग का प्रयोग करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top