Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नए फर्जीवाड़े ने उड़ाए बैंक के होश, नकली सोना रखकर लिया लाखों का लोन

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। केनरा बैंक में नकली सोना रखकर नौ लोगों ने लाखों का लोन ले लिया। सोने की जांच के लिए बैंक की ओर से अधिकृत सुनार ने ही लोगों के साथ मिलकर साज़िश रची। पूरे मामला के बारे में तब पता चला जब बैंक के दूसरे अधिकृत सुनार ने बैंक में जमा जेवरों की जांच की । बताया जा रहा है कि इन लोगों द्वारा बैंक को कुल 10 लाख 90 हजार रुपये की चपत लगाई गई है। 10 लाख 90 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया

ADVERTISEMENTS Ad

10 लाख 90 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया

बरेली रोड स्थित केनरा बैंक में संजय पांडे शाखा प्रबंधक हैं। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा, दुर्गा कॉलोनी धानमिल बरेली रोड निवासी तरुण भारद्वाज पुत्र रमेश कुमार भारद्वाज शहर में भारद्वाज ज्वैर्ल्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाता है। बैंक ने सोने की शुद्धता जांच के लिए तरुण भारद्वाज को अधिकृत किया। आरोप है कि बैंक ने शहर के आठ लोगों को 10 लाख 90 हजार रुपये का गोल्ड लोन दिया था और इसके बदले ग्राहकों ने अपने जेवर बैंक में गिरवी रखे थे। लोन देने से पहले बैंक ने तरुण को जेवर दिए और उनकी शुद्धता जांच करने के लिए कहा। तरुण ने आभूषण असली सोने के होने की पुष्टि करी तो तब जाकर बैंक ने लोन पास किया। वहीं जब लोन वापस करने का समय आया तो आरोपित देरी करने लगे, इसपर बैंक मैनेजर को शक हुआ। तो बैंक ने गोल्ड लोन पॉलिसी के तहत वार्ड 14 आदर्श कालोनी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर निवासी दूसरे अधिकृत ज्वैर्ल्स रमेश चन्द्र पुत्र राम लुभया से आभूषणों की दोबारा जांच कराई तो पता लगा कि वह सारे आभूषण नकली हैं।

बैंक से लोन लेने वालों के नाम

बता दें कि बैंक को चपत लगाने वालों में इमरान निवासी वार्ड 14 इंदिरानगर ने 285000, हरजिंदर कौर नरूला निवासी वार्ड 11 पर्वतीय मोहल्ला ने 115000, मजहर आलम वार्ड 59 गौजाजाली ने 175000. यासमीन खानम निवासी वार्ड 23 आजादनगर 70000 , फिरोज वार्ड 14 इंदिरानगर 60000, जोया अहमद निवासी वार्ड 59 गौगाजाली ने 150000, दीपक आर्या निवासी हीरानगर ने 100000 औप समी आलम निवासी वारसी कॉलोनी ने 135000 रुपये का लोन लिया था। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि शाखा प्रबंधक की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top