Nainital-Haldwani News

नैनीताल: हाईवे में खड़ी कार अचानक बन गई आग का गोला, कार का नंबर UK04 से शुरू…

Ad

नैनीताल: कार में आग लगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक नया मामला नैनीताल जिले के गरमपानी बाजार में सामने आया है। गरमपानी बाजार में वाहन संख्या यूए 04 2387 अल्टो 800 कार में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाई और कार में सवार गोपाल चंद्र पुत्र स्वर्गीय दौलत राम निवासी चकविसौद पोस्ट राती घाट जिला नैनीताल जिला व उनके भाई शंकरलाल को बचाया। कार में लगी आग इतनी विकराल हो गई थी कि उसकी तप पास की दुकानों में भी महसूस हो रही थी। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

कार में आग लगने की वजह वेल्डिंग करना बताया जा रहा है। वाहन स्वामी कार में कुछ काम करवाने के लिए उसे बाजार में लेकर आए थे। कार में आग लगने से हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने आग बुझाने व रेस्क्यू के साथ वाहन को हटाकर ट्रैफिक को सुचारू किया। करीब 25 मिनट का ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सती कांस्टेबल प्रयाग जोशी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top