Dehradun News

दुखद: अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे कार चालक ने मां-बेटे को कुचला, मौत

Ad

हरिद्वार: प्रदेश में सड़क हादसों की कोई गिनती नहीं है। आए दिन हर पहर में सड़क हादसों की खबरें सामने आ जाती हैं। इधर, छिद्दरवाला के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां और बेटे की मौत हो गई। जब यह हादसा हुआ तब मां विदेश में काम करने वाले अपने बेटे को बाहर तक छोड़ने आई थी। जबकि कार चालक अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

पूरा मामला हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर छिद्दरवाला के पास का है। थानाध्यक्ष रायवाला भुवन पुजारी की मानें तो आशा प्लॉट छिद्दरवाला निवासी त्रिलोक सिंह विदेश में रहता है। रविवार सुबह उसे विदेश जाना था। इसी कड़ी में उसकी मां उसे बाहर तक छोड़ने आई थी। रायवाला पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार आ रही थी।

इसी दौरान कार ने मां और पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। 41 वर्षीय त्रिलोक सिंह पुत्र जयपाल सिंह व 63 वर्षीय भवानी देवी पत्नी जयपाल सिंह निवासी छिद्दरवाला को तुरंत आनन फानन में एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कार हिमाचल से आ रही थी। हादसे के बाद चालक मनीष कुमार पुत्र प्रकाश निवासी माचल प्रदेश को हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top