Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कार को नाले में बहते नहीं दिखा होगा, एक बैरकेडिंग ने बचाई कई जिंदगियां

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी बुधवार सुबह हुई बरसात के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। बात देवखड़ी नाले की हो रही है जो काठगोदाम क्षेत्र के लोगों को बड़ी मुसीबत बन गया है। आज हुई मूसलाधार बारिश की वजह से देवखड़ी नाल उफान पर आया और इस नाले में दो कार बहते-बहते बची है। हल्द्वानी में तड़के सुबह के समय हुई बारिश के चलते दो कार बीच बहने लगी। गनीमत नहीं कि नाले के पास प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाए गए बैरकेडिंग में कार फंस गई थी। वही आनन फानन में कार में बैठे ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई। वही दूसरी कार में सवारी बैठी थी जो तत्काल कार से उतर गई। यदि नाले के पास बैरकेडिंग नही लगी होती हो दोनो कार नाले में बह जाती।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रशासन द्वारा लगातार यह चेतावनी और लोगों से अपील की जा रही है कि बरसात के दौरान नदी नाले और रपटो के उफान पर आने के दौरान आना और जाना ना करे। बीते 10 जुलाई को रात भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाले में एक युवक बह गया था,जिसका शव प्रशासन को चार दिन बाद मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top