Nainital-Haldwani News

मॉनसून की पहली जोरदार बारिश , हल्द्वानी में बही कार , कई लोगों की हुई मौत

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी में बुधवार सुबह से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

फायर ब्रिगेड कार्यालय के पीछे बहने वाली नहर में एक कार तेज बहाव की चपेट में आ गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से एक बच्चे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

तेज बारिश के कारण शहर के अन्य इलाकों—देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले—में भी पानी का बहाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

नगर निगम की कई टीमें शहरभर में तैनात हैं और हालात पर लगातार निगरानी रख रही हैं। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि जब तक अत्यंत आवश्यक न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top