Dehradun News

कालसी में बड़ा हादसा, खाई में कार गिरने से हिमाचल के तीन युवकों की मौत

Ad

देहरादून: राजधानी में एक और दुखद हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे के कारण तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। तीनों मृतक हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे हैं। दो शवों की शिनाख्त हो गई है। तीसरे की पहचान की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले के कालसी में वाहन (संख्या HP 08A 3768) लगभग 150 मीटर गहरी खाई में कार गिर गई। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर SDRF की टीम ने तेजी से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। राहत बचाव करते हुए घटनास्थल पर रस्सी के माध्यम से गहरी खाई में उतरा गया।

जिसके बाद गाड़ी तक पहुंच बनाई और तीन शवों को किसी तरह स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाला गया। सड़क पर लाने के बाद शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बता दें कि 24 वर्षीय दिलशाद पुत्र इब्राहिम निवासी नेखा, हिमाचल प्रदेश एवं 34 वर्षीय पमिश पुत्र रामानंद निवासी डकोली, हिमाचल प्रदेश की पहचान हो गई है। तीसरे की शिनाख्त अब भी जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top