Bageshwar News

बागेश्वर: खाई में गिरी अल्टो कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

बागेश्वर: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन मालता के पास बीती रात एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। एक अल्टो कार खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन कार सवार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात चार लोग अल्टो कार संख्या यूके 02 ए 3030 में कहीं जा रहे थे।

तभी बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में पुलिस लाइन मालता के पास लगभग ढाई बजे काप अनियंत्रित होकर होकर खाई में जा गिरी। तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु हो गयी। जबकि चालक की गंभीर रूप से चोटें आई हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घायल चालक 35 वर्षी मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।

बता दें कि पुलिस ने शवों को कब्जे मे लिया था। कोतवाल कैलाश नेगी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना देर रात की है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर दुर्घटना किस कारण से हुई। जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। गौरतलब है कि तीनों युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतकों की सूची

  1. विजय सिह पुत्र सुरेश सिंह सिमतोली( उम्र 30 वर्ष )
  2. रोहित पुत्र भूपाल सिंह उम्र ( उम्र 20 वर्ष )
  3. सुनील सिंह पुत्र सरेश सिंह ( उम्र 21 वर्ष )

To Top