Bageshwar News

पहाड़ में दुखद हादसा, ऑल्टो खाई में गिरने से दो लोगों की ऑन स्पॉट मौत

Ad

बागेश्वर: पहाड़ पर एक और हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छत्यानी से भकुनाधार की ओर लौट रही आल्टो (यूके 11 टीए 2202) भकुनधार से सौ मीटर पहले ही असंतुलित हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में गोमती नदी में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में कार चालक व मालिक 34 वर्षीय बलवीर सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू पुत्र हरिमोहन बिष्ट निवासी छत्यानी के साथ कार में सवार 37 वर्षीय मंगल नाथ पुत्र राम नाथ निवासी रौल्याना ( भकुनधार) की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि बिल्कुल अंधेरे में ग्रामीणों और राजस्व पुलिस को रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top