Regional News

रामनगर:वाहन की चपेट में आने से शावक की मौत

Ad


राममगर:नेशनल हाइवे 121 पर रिगोड़ के समीप एक शावक की अज्ञात वाहन की चपेट आने से मौत हो गई। मामला शनिवार का है।  कोर्बेट टाईगर रिजर्व के रिंगोड़ा के समीप रोड पार कर रहे एक दो माह के शावक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शावक ने मौके पर थम तोड़ दिया। मौके पर पहुँचे सीटीआर के कर्मचारियों ने मृत शावक के शव को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी। सीटीआर के डिप्टी डिरेक्टर अमित वर्मा ने बताया कि सम्भवतः बच्चा अपनी माँ से बिछुड़ गया होगा और तलाश कर रहा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

कॉर्बेट के उपनिदेशक अमित वर्मा ने शावक के शव का निरीक्षण किया। उसके सिर में चोट लग जाने से उसकी मौत हुई। शव को फ्रीजर में रखवा दिया है।  क्षेत्र में गुलदार तथा अन्य शावकों की भी तलाश की जाएगी। रविवार को शावक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top