Dehradun News

उत्तराखंड: बारिश के बाद आए सैलाब में फंसी तीन दोस्तों की कार, एक ने लगा दी छलांग और सुबह मिली लाश

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने समस्याएं पैदा की हुई है। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या अब जानलेवा हो गई है। हल्द्वानी में शनिवार को क्या हुआ वह पूरे उत्तराखंड ने देखा। सड़कों ने तालाब की शक्ल ले ली थी। वहीं अब देहरादून से मामला सामने आया है। सहसपुर में बारिश के बाद आए सैलाब में एक कार फंस गई।

ADVERTISEMENTS Ad

कार में तीन लोग सवार थे। इसमें से एक युवक ने कार से छलांग लगा दी। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह पानी में बह गया। युवक के जीजा और दोस्ता थे। वहीं जो युवक पानी के बहाव में बह गया उसका नाम राजकुमार था। काफी देर तक कार पानी में फंसी रही। इस बीच मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रस्सी की मदद से दोनों को सकुशल बचा लिया, लेकिन राजकुमार का पता नहीं चला। सुबह उसका शव घटना स्थल के थोड़ी दूरी पर बरामद हुआ। कार में सवार मुकेश और अनिल को तो नया जीवन मिल गया लेकिन राजकुमार की मौत के बाद दोनों सदमे में है।

चौकी प्रभारी सभावाला जयवीर सिंह ने कहा कि मुकेश शर्मा उत्तराखंड पुलिस का जवान है। उसकी तैनाती एसटीएफ देहरादून में है। हादसे का शिकार हुआ राजकुमार अनिल कुमार का साला था, जो तेज बहाव में बह गया। उसका शव सुबह बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि जैसे ही दोनों युवकों को जवान बचाकर सुरक्षित लाए उसके थोड़ी ही देर बाद कार काफी दूर तक बह गई। लोगों का कहना है कि अगर थोड़ी देर और होती तो इन दोनों को बचाना मुश्किल हो जाता। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top