Uttarakhand News

हल्द्वानी: चोरी पड़ी महंगी, DM का एक्शन और ठेकेदार के खिलाफ़ केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: निर्माणधीन नहर कवरिंग कार्य नगर निगम से नवाबी रोड शिव मंदिर तक कार्यदायी संस्था द्वारा मिट्टी चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के दिये निर्देश।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर पाया कि कार्यस्थल से मलवा से भरा हुआ टिप्पर ले जाये जा रहा था जिस पर अपर जिलाधिकारी ने मौके पर सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश सहायक अभिन्यता सिंचाई को दिये। सहायक अभिन्यता द्वारा अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

अपर जिलाधिकारी ने मौके पर अधिशासी अभियंता द्वितीय सिंचाई खण्ड, हल्द्वानी को निर्देश दिये है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए चौकीदार को नियुक्त करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने अधिशासी अभिन्यता सिंचाई को समयबद्ध तरीके के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top