Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:ठग ने मांगा OTP,ग्रामीण के खाते से 40 हजार रुपये गायब,पीड़ित पहुंचा कोतवाली

Ad

हल्द्वानी: एक ग्रामीण के खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित ने बताया कि बैंककर्मियों के अलावा उसने अपने एटीएम के नंबर किसी को नहीं बताए। 16 दिसंबर को उनके पास फोन आया कि उनके खाते से चालीस हजार रुपये निकाले गए हैं। जब मैसेज देखा तो 10-10 हजार करके चार बार में उनके खाते से चालीस हजार रुपये निकाले गए।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:पिथौरागढ़: बेटे ने मां को दिया नया जीवन,मां को गुलदार के मुंह से खींच लाया बेटा

यह भी पढ़े: सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों को बचाने वाले को उत्तराखंड पुलिस देगी एक लाख का इनाम

जानकारी के अनुसार ग्राम किशनपुर कोटली गेबुआ निवासी नवीन चंद्र पाडे ने बैलपड़ाव चौकी को दी तहरीर में कहा है कि उसका एक राष्ट्रीय बैंक में खाता है। उन्होंने 15 दिसंबर को 40 हजार रुपये निकालने के लिए अपने एटीएम का प्रयोग किया था। इसमें केवल 39 हजार रुपये निकले, जिसकी शिकायत उन्होंने कस्टमर केयर से की थी। इस पर कस्टमर केयर ने उनसे एटीएम के लास्ट के चार नंबर बताने को कहा। उन्होंने बताने से इनकार कर दिया था। इसके बाद जब उन्होंने बैंककर्मियों से बात की तो उन्होंने यह कहकर एटीएम के लास्ट के चार नंबर बताने को कहा कि वह कस्टमर केयर को नंबर बता देंगे तो एक हजार रुपये वापस मिल जाएंगे। उसने उनको नंबर बता दिए। इधर सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े:तिलसारी गांव में जंगली सुअर ने सात वर्षीय बच्ची पर किया हमला, बेटी को बचाने गए 5 लोग भी घायल

यह भी पढ़े:सर्किल रेट से जोड़ने का रास्ता साफ, उत्तराखंड में नहीं बढ़ेगा हाउस टैक्स

ADVERTISEMENTS Ad
To Top