Uttarakhand News

बागेश्वर:गोबर फेंकने गई दो बहनों से छेड़छाड़ व मारपीट, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Ad

बागेश्वर:आए दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं लगातार सामाजिक संगठन ऐसे मामलों में नियंत्रण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग कर रहे है। जिससे ऐसी घटनाएं कम हो सके। वहीं बागेश्वर जिले से भी छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जहां दो बहनें खेत में गोबर डालने जा रही थीं, इसी दौरान एक युवक ने दोनों बहनों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बहनों ने जब इसका विरोध किया, तो मनचला मारपीट पर उतारू हो गया। युवतियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने एक युवती के कपड़े फाड़ दिए। कांडा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:देश की आजादी के बाद जगमगाया पिथौरागढ़ का सेला गांव,15 दिन पहले मनी दिवाली

यह भी पढ़े:उत्तराखंड के यात्रियों को वोल्वो बस के लिए करना होगा इंतजार, हरी झंड़ी अभी नहीं

बता दें पुलिस को सौंपी तहरीर में लिखा गया है कि माणा-कभाटा गांव क्षेत्र की दो बहनें बीते दिन शाम लगभग साढ़े चार बजे खेतों में गोबर की खाद डालने जा रही थीं। रास्ते में देवलबिछराल निवासी भगवान सिंह पुत्र आनंद सिंह उनके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर कहासुनी भी हो गई। उसने एक लड़की के कपड़े फाड़ दिए। बृहस्पतिवार को कांडा थाने में 20 और 17 वर्ष की बेटियों ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को आपबीती बताई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इधर थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धारा 354 और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है और उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस विभाग में आई भर्तियां

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:गलती से दूसरे इलेक्ट्रिक फीडर पर चढ़ा लाइनमैन, हुई मौत, दुखद घटना

ADVERTISEMENTS Ad
To Top