Uttarakhand News

उत्तराखंड:प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा, हमलावर पर मुकदमा दर्ज कराएंगे

Ad

देहरादून: ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ हुई घटना मामले में उन्होंने अपना पक्ष मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि वे इस मामले में हमलावर पर मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि वह एक कार्यक्रम के लिए निकले थे। तभी डॉ भारद्वाज का जहां पर कार्यालय है वहां भीड़भाड़ होने के कारण गाड़ी रुक गई। इसी दौरान जब उनकी गाड़ी निकलने लगी तो शिवाजी नगर का रहने वाला सुरेंद्र सिंह नेगी वहां आ पहुँचा।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दौरान उसने गाड़ी के बाहर से मुझसे गाली-गलौज की। मेरे सुरक्षाकर्मी ने जब उससे पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो तो इसी बीच उसने कार के अंदर एक हाथ डाल मेरा कुर्ता खींचा जिससे कुर्ता फट गया। उन्होंने कहा कि कुर्ते में जो भी कुछ था वो भी गायब हो गया। उन्होंने कहा कि मेरे सुरक्षाकर्मी ने उसे समझने का प्रयास किया तो उसने उसके साथ भी अभद्रता की और उसकी भी वर्दी फाड़ दी। उन्होंने कहा कि नेगी के साथ मोटरसायकिल पर आए दूसरे व्यक्ति ने भी अभद्रता की।

इस दौरान पत्थर लेने भागा और हमले का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि नेगी खुद को सोशल वर्कर कहता है लेकिन वह एक ब्लैक मेलर है। कैबिनेट मंत्री ने इसे सीधे सीधे आक्रमण और गुंडागर्दी बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम बन गया है ब्लैकमेल करना। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे मुकदमा दर्ज कराएंगे। सुरक्षाकर्मी भी केस दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि सीधे रूप में सिस्टम पर हाथ उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top