Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से रहस्यमयी तरीके से लापता हुआ मरीज, पुलिस तलाश में जुटी

Ad

Haldwani news: Sushila tiwari hospital: हल्द्वानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। जहां हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक मरीज ही लापता हो गया। इस मामले में मरीज की मां ने थाने पहुंची और बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। ( Patient missing from Sushila tiwari hospital )

ADVERTISEMENTS Ad

तलाश शुरू

ग्राम सुनपर, खटीमा, उधम सिंह नगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया है कि वह कुछ दिन पहले उनके बेटे अमित की तबीयत खराब हो गई। तो वह अमित को उपचार के लिए सुशीला तिवारी लेकर आई। यहां अमित का उपचार चल रहा था। महिला का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने उन्हें बताया कि उपचार के लिए एक एफिडेवीट लगेगा। जिससे उनके बेटे का उपचार फ्री में हो जाएगा। मंगलवार को वह एफिडेवीट बनाने के लिए अपने घर खटीमा गई थी। एफिडेवीट बनाके जब वे वापस अस्पताल पहुंची तो वहां से बेटा लापता था। उन्होंने जब अस्पताल में पूछताछ की तो इस पर अस्पताल प्रशासन और स्टाफ ने कहा है कि उन्हें बेटे के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वहीं महिला का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से बेटा गायब हुआ है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। ( Patient missing from Sushila tiwari hospital, police is searching )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top