Uttarakhand News

देहरादून: कुट्टू आटा सप्लायर ,रिटेलर होलसेलर पर संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज

Ad

देहरादून: जिले में कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ो लोगों की बीमार पड़ने की घटना पर सीएम के निर्देश के क्रम जिला प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए जनमानस के जीवन से खिलवाड़ करने वाले कुट्टू आटा सप्लायर ,रिटेलर होलसेलर पर संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज करा दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad


जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों के उपचार एवं सुगम सुविधा, समन्वय को जिला चिकित्सालय, दून चिकित्सालय तथा इन्दिरेश हास्पिटल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं।

डीएम ने जनपदवासियों/नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि एहतियात बरतते हुए कुट्टू, सिंगाड़े को साबुत रूप में क्रय कर पिसवाने उपरांत सेवन करें । यदि कहीं किसी विक्रेता के सामग्री में मिलावट की जा रही है तो इसकी जानकारी पुलिस कन्ट्रोलरूम न0 112, जिला आपदा परिचालन केन्द्र 01352626066, सम्बन्धित एसडीएम एवं सीओ को सूचित करें। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली रिपोर्ट के अनुसार दून अस्पताल में करीब 105, कोरोनेशन अस्पताल में 90 और इंद्रेश अस्पताल में करीब 30 लोग भर्ती हुए है, जिनकी तबीयत मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से खराब हुई है। अस्पताल प्रशासन की आरे से मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top