Sports News

उत्तराखंड में अंडर-25 क्रिकेट के लिए नया फॉर्मूला, सीएयू प्रेसिडेंट 11 टीम की हुई घोषणा

Ad

हल्द्वानी: अंडर-25 क्रिकेट टीन के चयन के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया गया है। उत्तराखंड में अंडर-25 टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का चयन जिला लीग में प्रदर्शन के आधार पर होगा। इसके लिए 50 ओवर टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है जो सितंबर अंत तक शुरू हो सकता है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने 16 टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा है। जिसमें 15 टीमें जिले की हैं। नैनीताल और देहरादून में 2-2 टीमें बनेगी। इसके अलावा एक टीम बतौर सीएयू प्रेसिडेंट 11 के रूप में वनडे टूर्नामेंट में भाग लेगी। टीम का ऐलान बुधवार को सीएयू ने कर दिया है। पहले घरेलू क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं टूर्नामेंट को लेकर जानकारी मिली है कि कुमाऊं मंडल के मैच हल्द्वानी और गढ़वाल मंडल के मैच देहरादून में खेले जाएंगे। सीएयू प्रेसिडेंट 11 टीम हल्द्वानी में अपने मुकाबले खेलेगी। लीग चरण के बाद देहरादून में नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। अंडर 25 क्रिकेट टीम के लिए प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा। जिला डिस्ट्रिक्ट लीग का आयोजन सितंबर अंत तक प्रस्तावित है हालांकि बारिश के चलते उसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

बता दें कि अंड़र-23 क्रिकेट टूर्नामेंट को बीसीसीआई ने अंडर-25 करने का फैसला किया है। महामारी के वजह से पिछले साल टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पाया था, खिलाड़ियों को नुकसान नहीं हो, इसके लिए एज को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top