Dehradun News

सावधान! उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले 5 दिन मुश्किल भरे

Ad

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा शनिवार दोपहर 1:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर चल सकते हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

29 व 30 जून को रेड अलर्ट:
राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में 29 और 30 जून को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शेष जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

1 से 3 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट:
1 और 2 जुलाई को राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका है, जबकि 3 जुलाई को बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन को दिए निर्देश:

संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही पर नियंत्रण।

आपदा की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही।

सभी विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहें।

सड़क बाधा की स्थिति में PWD, BRO, PMGSY आदि तुरंत मार्ग बहाल करें।

राजस्व, ग्राम विकास और पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहें।

पुलिस चौकियां और थाने आपदा उपकरणों सहित अलर्ट पर रहें।

किसी भी कर्मचारी/अधिकारी का मोबाइल बंद न हो।

फंसे लोगों के लिए खाद्य व दवाओं की व्यवस्था हो।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटक गतिविधियां रोकी जाएं।

लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी जाए।

भूस्खलन संभावित स्थानों पर उपकरण पहले से तैनात हों।

आपदा संबंधी सूचना के लिए इन नंबरो पर सम्पर्क करे :

SEOC हेल्पलाइन: 0135-2710335, 0135-2710334
टोल फ्री: 1070
मोबाइल: 9058441404, 8218867005

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top