Dehradun News

AIIMS ऋषिकेश में सीबीआई ने मारी रेड…प्रशासन में मचा हड़कंप!

Source - Jagran
Ad

ऋषिकेश: इस वक्त की बड़ी खबर एम्स ऋषिकेश से आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई टीम ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स ऋषिकेश में रेड की है। गौरतलब है कि एम्स ऋषिकेश कई बार फर्जी नियुक्ति और खरीदारी को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में सीबीआई ने रेड कर यहां पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि एम्स ऋषिकेश में पहले भी फर्जी नियुक्ति के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। एम्स पर कई बार नियुक्तियों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इसी दौरान अब सीबीआई की टीम ने एम्स ऋषिकेश में रेड की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई की कई टीमें अलग-अलग विभागों में बीते रोज से जांच कर रही है।

सूत्रों की मानें तो इसमें कांटेक्ट बेस पर कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी से जुड़े मामलों की जांच भी टीम द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि एम्स के अंदर जो खरीद-फरोख्त और नियुक्तियां की गई, उन सबको सीबीआई टीम बारीकी से देख रही है। इस रेड से एम्स ऋषिकेश प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top