National News

ब्रेकिंग न्यूज: CBSE इंटर परीक्षा को केंद्र सरकार ने किया रद्द

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर केंद्र सरकार की ओर से आ रही है। CBSE इंटर की परीक्षाओं को कोरोना वायरस के चलते रद्द करने का फैसला किया गया है। बता दें कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में की गई है। बैठक में सीबीएसई के चेयरमैन और शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिव मौजूद थे। मंथन के बाद फैसला किया गया है बच्चों की हेल्थ परीक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले सीबीएसई ने 14 अप्रैल को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा 10 की परीक्षा रद्द करने और कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित कर दी थी। शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इस मुद्दे पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा किए गए प्रस्तावों पर विस्तृत सुझाव मांगे थे। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि जो परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है उस पर तीन जून को फैसला सुनाया जाएगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला लेने वाले थे, मगर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top