Nainital-Haldwani News

CBSE नतीजों में छाए हल्द्वानी ‘द हरिटेज स्कूल’ के बच्चे,10वीं और 12वीं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Ad

हल्द्वानी: CBSE ने हाईस्कूल और इंटर के नतीजे जारी कर दिए हैं। शहर के दी हेरिटेज स्कूल के छात्रों का सी.बी.एस.ई. के कक्षा 10th और 12th की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। दी हेरिटेज स्कूल के छात्रों ने हर साल की तरह इस बार भी शानदार अंक अर्जित करने के इतिहास को दोहराया। कक्षा 10th और 12th में शानदार सफलता अर्जित की है।

ADVERTISEMENTS Ad

हाईस्कूल की बात करें तो आर्यन चौधरी ने 92% प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया, वहीं स्नेहा ने 91% प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही, सोनाक्षी गयाल ने 90% प्राप्त कर तीसरे स्थान और कुमारी कोमल ने 90% प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहीं।


इंटर में अलावा सावन सिंह ने रसायन विज्ञान में 96 , पुरन धामी ने अर्थशास्त्र और लेखाशास्त्र में 96 और 90, हारिस ने शारीरिक शिक्षा में 95 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा दिखायी। वहीं दिया जोशी ने 89% , मीनाक्षी और निहारिका ने 88% प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया । विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य तंद्रा दास एवं समस्थ शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top