Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के प्रकाश सिंह बिष्ट ने किया कमाल , गणित में हासिल किए 100 अंक

Ad

हल्द्वानी:  सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन 12वीं 2019 (CBSE 12th Result 2019) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल का कुल रिजल्ट 83.4 प्रतिशत है। एक बार फिर लड़कियों ने अपने प्रदर्शन से लड़कों को पिछाड़ दिया है।  इस साल कुल पास प्रतिशत भी बढ़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/rzuJ2vAxcI4

हंसिका शुक्ला (Hansika Shukla) और करिश्मा अरोड़ा (Karishma Arora) ने CBSE 12th board Result में पहला स्थान हासिल किया। दोनों ने 499 मार्क्स हासिल किए हैं। ऋषिकेश उत्तराखंड की गौरांगी चावला (Gaurangi Chawla) को दूसरा स्थान मिला है। गौरांगी ने 500 में से 498 मार्क्स हासिल किए हैं।

बात हल्द्वानी की करें तो फतेहपुर स्थित एबीएम स्कूल के छात्रों ने इस बार फिर अपना परचम लहराया है। स्कूल के प्रकाश सिंह बिष्ट ने 94 प्रतिशत प्राप्त किए। प्रकाश ने गणित में 100, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 95 और फिजिक्ल एजुकेशन में 98 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अलावा स्कूल की विवेक भट्ट ने 92.2 प्रतिशत,गौरव गुणवंत 91.2 प्रतिशत, भूमिका 89.2 प्रतिशत और दीपांशु बिष्ट ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस बारे में स्कूल के प्रबंधक दिवस शर्मा ने कहा कि देशभर के सभी विद्यार्थियों को उनके सफल नतीजों के लिए बधाई देता हूं। साल भर पढ़ाई करने के बाद वह यह कामयाबी प्राप्त करते हैं। भविष्य के लिए सभी को एबीएम परिवार की ओर से शुभकामनाएं।

ऑल इंडिया टॉपर्स के अंक

  1. ऐश्वर्या (498 अंक) – रायबरेली, यूपी
  2. भव्या (498 अंक) – जींद, हरियाणा
  3. आयुषी उपाध्याय (497 अंक) – लखनऊ, यूपी
  4. महक तलवार (497 अंक)- दिल्ली
  5. पार्थ सेनी (497 अंक) – सोलान, हिमाचल प्रदेश
  6. विराज जिंदल (497 अंक) – नई दिल्ली
  7. अनन्या गोयल (497 अंक) – मेरठ, यूपी
  8. रुबानी चीमा (497 अंक) – हिसार, हरियाणा
  9. ऐशना जैन (497 अंक) – गाजियाबाद, यूपी
  10. वंशिका भगत (497 अंक) – मेरठ, यूपी
  11. अर्पित माहेश्नरी (497 अंक) – गाजियाबाद, यूपी
  12. दिशांक जिंदल (497 अंक) – चंडीगढ़, पंजाब
  13. दिव्या अग्रवाल (497 अंक) – मेरठ, यूपी
  14. पीयूष झा (497 अंक) – देहरादून, उत्तराखंड
  15. तिशा गुप्ता (497 अंक) – अलवर, राजस्थान
  16. जी. कार्तिक बालाजी (497 अंक) – चेन्नई, तमिलनाडु
  17. गरिमा शर्मा (497 अंक) – नोएडा, यूपी
  18. इबादत सिंह बक्षी (497 अंक) – नोएडा, यूपी
  19. प्रज्ञा खारकवाल (497 अंक) – गाजियाबाद, यूपीॉ
  20. श्रेया पांडे (497 अंक) – नैनीताल, उत्तराखंड

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top