National News

CBSE ने कक्षा 9 से 12 तक सिलेबस में किए विशेष बदलाव

Ad

New CBSE Syllabus Update: New Syllabus for Class 9th to 12th:

ADVERTISEMENTS Ad

CBSE ने कक्षा 9 से 12 तक का सिलेबस अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। इसमें सेकेंडरी कक्षा 9 और 10 के लिए प्रैक्टिकल क्लासेज को विशेष महत्त्व दिया गया है, साथ ही सीनियर सेकेंडरी कक्षा 11 और 12 में कुछ अनिवार्य विषयों को भी जोड़ा गया है।

शिक्षा स्तर में लगातार बढ़त बना रहा हमारा देश आज शिक्षा के बलबूते वैश्विक प्रभाव रखने वाली कई कंपनियों में भारतीय युवाओं के महत्वपूर्ण योगदान के लिए पहचाना जा रहा है। बच्चों की सही शिक्षा और मार्गदर्शन पर उनके और उनके परिवार के साथ-साथ देश का भी भविष्य निर्भर करता है। शिक्षा नीति में हर वर्ग के लिए शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूकता और अच्छी शिक्षा की तरफ बढ़ने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जाता है।

सभी छात्रों को उत्तम शिक्षा प्रदान करने के लिए CBSE बोर्ड ने भी कक्षा 9 और 10 के लिए विशेष बदलाव कर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है, जो नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू किया जाएगा। पहले कक्षा 9 और 10 में प्रक्टिकल्स के लिए बच्चों को इंटरनल असाइनमेंट के आधार पर अंक मिलते थे। साथ ही प्रैक्टिकल के लिए कुछ ही कक्षाओं का संचालन होता था। इस नीति में बदलाव करते हुए CBSE ने 9वीं और 10वीं कक्षा के सिलेबस में प्रैक्टिकल को भी शामिल करने का निर्णय किया है।

बताते चलें कि कक्षा 10 में पांच अनिवार्य और दो वैकल्पिक विषय होंगे, जबकि कक्षा 12 में भाषा, गणित, विज्ञान, ह्यूमेनिटीज़, जनरल स्टडीज, स्किल सब्जेक्ट, और स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा जैसे सात अनिवार्य विषय हैं। यह नया सिलेबस अपडेट सभी छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं। सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी सिलेबस में बदलाव के बाद कुछ समय पहले CBSE ने कक्षा 3 और 6 के सिलेबस में भी बदलाव करने की बात कही थी। CBSE के अनुसार कक्षा 3 और 6 के सिलेबस में परिवर्तन करने के साथ ही नई किताबें भी जारी की जाएंगी। कक्षा 3 और 6 का यह नया सिलेबस एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top