Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: स्टैंडर्ड स्वीट में सिलेंडर गिरने से मैकेनिक की मौत, अब CCTV फुटेज भी सामने आया

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी में एक दुखद घटना से सभी को चौंका दिया था। जहां किच्छा निवासी एक एसी मैकेनिक की मौत सिर पर सिलेंडर गिरने के वजह से हो गई। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसने इस हादसे की भयावहता को उजागर किया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि जैसे ही मैकेनिक दरवाजे से बाहर निकलता है, अचानक एक भारी सिलेंडर तेजी से उसके सिर पर गिरता है। यह सिलेंडर इतनी तेज गति से गिरता है कि उसकी टक्कर से मैकेनिक के सिर के चिथड़े उड़ जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मैकेनिक ऊधमसिंह नगर के किच्छा से हल्द्वानी स्थित स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में फ्रिज सही करने पहुंचा था। इस दौरान मैकेनिक के सिर पर सिलेंडर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद दुकानदार दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मैकेनिक के पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिसमें दर्जनों लोग किच्छा से हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने संबंधित मामले में थाने में शिकायत की और जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस और मृतक परिजनों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। परिजनों का कहना है कि दुकान स्वामी के लापरवाही की वजह से विक्की मैकेनिक की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से उन्हें न्याय दिए जाने की गुहार लगाई है। वीडियो में भी देखा जा रहा है घटना के बाद मुख्य गेट को बंद किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top