National News

नहीं रहे CDS बिपिन रावत, एयरफोर्स ने पत्नी की मौत की भी पुष्टि कर दी है

Ad

नई दिल्ली: हेलिकॉप्टर क्रैश में एक नया अपडेट सामने आया है। वायुसेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि CDS बिपिन रावत (Bipin rawat) का निधन हो गया है। उनकी पत्नी भी इस दुनिया में नहीं रही। इस विमान में 14 लोग सवार थे और 13 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है। पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस हादसे में रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ‘

बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस थे। वह मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। बिपिन रावत 31 दिसंबर 2019 को सीडीएस नियुक्त किए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top