Breaking News

हरिद्वार ज़मीन घोटाले की आंच में जली कुर्सियां, सरकार ने बदले ज़िला मुखिया

Ad

देहरादून: हरिद्वार ज़मीन घोटाले में दो IAS और एक PCS अधिकारी को सस्पेंड किए जाने के बाद सरकार ने 3 मई की देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। टिहरी जिले के जिलाधिकारी रहे मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं उनकी जगह नीतिका खंडेलवाल को टिहरी गढ़वाल की नई जिलाधिकारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार ज़मीन घोटाले में मौजूदा जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को सुबह ही निलंबित कर दिया गया था। इसके कुछ ही घंटों बाद सरकार ने यह बदलाव कर दिए।

मयूर दीक्षित जो 2013 बैच के IAS हैं वर्तमान में टिहरी के डीएम के साथ-साथ पुनर्वास निदेशक (टिहरी बांध परियोजना) और जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें इन सभी दायित्वों से मुक्त कर अब हरिद्वार की कमान सौंपी गई है।

नीतिका खंडेलवाल, 2015 बैच की IAS अधिकारी, जो अभी तक अपर सचिव (आईटी, सुराज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी), निदेशक USAC और प्रबंध निदेशक हिल्ट्रॉन जैसे अहम पदों पर कार्यरत थीं, उन्हें टिहरी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना का निदेशक भी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top