Nainital-Haldwani News

नैनीताल: पहले बरात में जमकर नाचे बराती…फिर पुलिस ने काटे भारी चालान

Ad

नैनीताल: शादी बरात के सीजन में देर रात तक कई बार गाना बजाना होता है। मगर अब कई जगहों के प्रशासन ने देर तक गाने बजाने के सिलसिले पर रोक लगाई हुई है। नैनीताल तल्लीताल क्षेत्र में भी बारातियों ने बैंड बजा कर देर रात तक डांस किया तो पुलिस ने उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दी। दरअसल, शोर-शराबे से लोगों को परेशानी हुई। परेशान लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 लोगों चालान काटे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि बुधवार की रात करीब 11:00 बजे के आसपास धर्मशाला से सिटीजन होटल की ओर एक बारात आ रही थी। इस बारात में बैंड बाजे की धुन पर बराती खूब नाच गा रहे थे। जिसकी वजह से लोगों को भी खासा परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत कर डाली।

लोगों की शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बैंड बाजा बंद करवा दिया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने जानकारी दी और बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार रात 10:00 बजे के बाद शहर में ऐसा शोर-शराबा करना मना है। नियमों का उल्लंघन करने पर बहेड़ी निवासी बैंड स्वामी रईस अहमद का पांच हजार और बरात के मुखिया धोबीघाट तल्लीताल निवासी रोहित चौधरी के खिलाफ ₹10000 का चालान काटा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top