Uttarakhand News

चंपावत सड़क हादसा: बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए पिता, हार्ट अटैक से हुई मौत

हल्द्वानी:रविवार को हुए च्युरानी में हुए सड़क हादसे ने पूरे राज्य में कोहराम मचा दिया। शव य़ात्रा में शामिल होने के लिए घर से निकले 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव में मातम पसरा हुआ है। वही इस सड़क हादसे में बेटे की मौत ने पिता के प्राण भी छिन लिए। खबर के अनुसार सड़क हादसे में  कृष्ण चंद्र जोशी निवासी मिरतोली की भी मौत हो गई। उनका शव जब घर पहुंचा तो पिता  हेतराम जोशी को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

कृष्ण का शव देर रात करीब 12 बजे घर पहुंचा। और ये सदमा हेतराम जोशी बर्दाश्त नहीं कर सके। दो मौतों से परिवार में मातम पसरा हुआ है। शव यात्रा में मिर्तोली से रामेश्वर घाट जा रही पिकअप (जीप) टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर च्यूरानी (बसौन मोड़) में करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे में ड्राइवर सहित छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोगों की लोहाघाट सीएचसी में मौत हुई। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि चार घायलों को देहरादून से भेजे गए हेलीकॉप्टर से जबकि दो को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में मारे गए लोग
1.तारादत्त जोशी (42) पुत्र नारायण दत्त जोशी।
2.कृष्ण चंद्र जोशी (54) पुत्र हेतराम जोशी।
3.त्रिलोक सिंह (30) पुत्र कल्याण सिंह।
4.सुरेश चंद्र (45) पुत्र लाली चंद्र।
5.खीम चंद्र (42) पुत्र कल्याण चंद्र।
6.प्रकाश ङ्क्षसह (35) पुत्र कुंवर सिंह।
7.खिलानंद (50) पुत्र जोगा दत्त (सभी मिर्तोली गांव के)।
8.दिलीप सिंह (40) पुत्र कल्याण पुनई गांव निवासी।
हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी भेजे गए घायल
1.कमल सिंह भंडारी (16) पुत्र इंद्र सिंह मिर्तोली गांव।
2.बिशन सिंह (35) पुत्र राम सिंह।
3.गणेश भंडारी (24) पुत्र जीवन भंडारी।
4.भूपाल सिंह (50) पुत्र जीत सिंह निवासी ओखलंज।

108 एंबुलेंस से इन्हें भेजा गया हल्द्वानी
5.लालमणि जोशी (48) पुत्र बद्रीदत्त मिर्तोली।
6.खीम सिंह (45) पुत्र दीवान सिंह।

ये घायल लोहाघाट अस्पताल में हैं भर्ती
7.दीवान सिंह (31) पुत्र लक्ष्मण सिंह।
8.जगत सिंह (60) पुत्र मोहन सिंह।
9.दिनेश भंडारी (15) पुत्र धन सिंह।
10.भवान सिंह (38) पुत्र शेर सिंह।
11.लाल सिंह (46) पुत्र शेर सिंह मिर्तोली।

 

To Top