Nainital-Haldwani News

नैनीताल: पहले तेज गति का हुआ चालान फिर टेढ़ी पुलिया के पास हादसे में कार चालक की मौत, एक घायल

नैनीताल: पहले तेज गति का हुआ चालान फिर टेढ़ी पुलिया के पास हादसे में कार चालक की मौत, एक घायल
Ad

कालाढूंगी: यातायात नियमों का पालन ना करना आपको जिंदगी तक आपसे छीन सकता है। यह एक बार फिर साबित हो गया। क्षेत्र में एक कार चालक बड़ी तेज़ी से गाड़ी दौड़ा रहा था। पुलिस ने चालक का चालान किया लेकिन वह फिर भी नहीं माना। दुर्भाग्यवश थोड़ी दूर जाकर उसकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें चालक की मौत हो गई तो एक अन्य घायल हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेढ़ी पुलिया के समीप एक कार पलट वही। जब वहां पुलिस पहुंची तो कर सवार दो युवकों को निकला गया। बताया जा रहा है कि कार बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी। कार में सवार आशीष कुकरेती निवासी टपकेश्वर रोड गढ़ी कैंट देहरादून और सुमित निवासी पिट्ठूवाला देहरादून को बाहर निकाला गया।

दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी इस अवस्था को देखते हुए पुलिस ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें हल्द्वानी के विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया। मगर इलाज के दौरान आशीष कुकरेती की मौत हो गई। जबकि अन्य युवक सुमित का इलाज अब भी चल रहा है।

रामनगर यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने जानकारी दी कि हादसा कालाढूंगी क्षेत्र में हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे से ठीक पहले कार हल्दुआ बैरियर पर पहुंची थी और पुलिस ने तेज गति में वाहन चलाने के आरोप में कार चालक का चालान किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top