Chamoli News

उत्तराखंड: छात्र और छात्रा की मौत से हड़कंप, मेला मैदान के पास फंदे से लटके मिले शव

Ad

Chamoli Breaking | Nandanagar News | Police Investigation : जिले के नंदानगर क्षेत्र में एक छात्र और छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र कक्षा 12 में पढ़ता था….जबकि छात्रा कक्षा 11 की छात्रा थी। दोनों की उम्र नाबालिग बताई गई है। दोनों के शव गांव के पास मेला मैदान के नजदीक मिले…जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है…ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके।

नंदानगर पुलिस के उपनिरीक्षक मनोज भट्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस को दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी भी मिली है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह को लेकर अभी जांच जारी है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवार और गांव में शोक

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। एक ही गांव के दो किशोरों की मौत की खबर से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top