Chamoli News

कर्णप्रयाग-रानीखेत राजमार्ग पर हादसा, वाहन की चालक की मौत

Ad

Uttarakhand News: कर्णप्रयाग-रानीखेत राजमार्ग पर एक हादसे में कार सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा आदिबदरी से पांच किमी आगे रंडोली के पास हुआ। एक फोर्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। रविवार सुबह सूचना पर मौके पर पहुंचे होमगार्ड जवानों, पुलिस टीम और एनडीआरएफ ने 500 मीटर खाई से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को रविवार की सुबह सात बजे ग्राम प्रहरी दिनेश लाल ने सूचना दी कि एक फोर्स वाहन रंडोली गधेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी थी। इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के अंदर फंसे चालक बीरेंद्र सिंह रावत (48) ग्राम-धारगैड़ (गैरसैंण) के शव को बाहर निकाला और पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक सवार था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top