Chamoli News

उत्तराखंड के परमजीत बिष्ट ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई… आप भी दें बधाई

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के युवा खेल के मैदान में कामयाबी हासिल कर रहे हैं। विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी राज्य के युवाओं ने अपने डंका बजाया है। अब उत्तराखंड के परमजीत बिष्ट ने ओलंपिक के लिए प्रवेश कर लिया है। चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। उन्होंने एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवां स्थान प्राप्त किया। परमजीत भारतीय नौ सेना का हिस्सा है।

ADVERTISEMENTS Ad

परमजीत बिष्ट के पिता का नाम जगमोहन बिष्ट जो अपने गांव में एक दुकान चलाते हैं। वहीं परमजीत ने वाक रेस की बारीकियां अपने कोच गोपाल बिष्ट से सीखी है।

जापान में परमजीत बिष्ट ने एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवाँ स्थान प्राप्त करते हुए 1.20.06 समय के साथ ओलंपिक की एंट्री पा ली है। उनकी इस कामयाबी को लेकर चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। चमोली पुलिस ने कहा है कि जनपद व देश का नाम रोशन करने पर चमोली पुलिस को आप पर गर्व है।

परमजीत बिष्ट की कामयाबी के बाद उन्होंने लोग बधाई दे रहे हैं। परमजीत बिष्ट की तरह उत्तराखंड के कई युवाओं ने विदेशों में नाम रौशन है। परमजीत सिंह बिष्ट ने जापान के नोमी में एशियाई 20 किमी चैंपियनशिप में जीत दर्ज करके 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के साथ-साथ 2023 में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है

ADVERTISEMENTS Ad
To Top