Chamoli News

चारधाम यात्री ध्यान दें, रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवागमन पर प्रतिबंध लगा

Ad

Uttarakhand: Chamoli: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। चारधाम यात्रा में जाने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चमोली पुलिस ने बड़ा फैसला किया है। पुलिस ने चारधाम यात्रा के वाहनों के आवागमन पर रात 10 से सुबह 4 बजे तक प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश का पालन मानसून सत्र में कराया जाएगा। बता दें कि बदरीनाथ हाईवे में कई स्थान ऐसे हैं जिन्हें संवेदनशील डेंजर जोन में रखा गया है। बरसात के मौसम में कभी भी हाईवे में मलवा आ सकता है जो यात्रा करने वालों के लिए सुरक्षित नहीं है। ( Chamoli Police Traffic Plans)

ADVERTISEMENTS Ad

बदरीनाथ हाईवे पर गौचर के समीप कमेड़ा, मैठाणा, चमोली चाढ़ा, बाजपुर, बिरही चाढ़ा, भनेर पानी, टंगणी के निकट पागल नाला, जोगी धारा, मारवाड़ी, टैय्या पुल, हनुमान चट्टी से लेकर कंचन गंगा, रडांग ग्लेशियर प्वाइंट तक बरसात और चट्टानों से बोल्डर,पत्थर,मलवा आने की स्थिति में संवेदनशील है। ( Chamoli Police Traffic plans for Chardham Pilgrims)

पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी ने जानकारी दी कि मानसून में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुऐ रात दस बजे से सुबह चार बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। चमोली के प्रवेश द्वार गौचर में बेरियर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर यात्रियों ने अग्रीम स्टेशनों की पहले से बुकिंग की है उन परिस्थितियों को देखते हुऐ यथा स्थिति अनुसार निर्णय लिया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी ने सभी को सतर्कता बरतने की अपील की है। (10pm to 4am vehicle in chamoli)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top