Chamoli News

उत्तराखंड में एक बार फिर मिले हजार से ज्यादा कोरोना केस, रोपवे सेवा भी हुई बंद

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस के मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अब तो हजारों में मामले सामने आने लगे हैं। रविवार को 1413 नए संक्रमित मिले। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमण दर 07.79 प्रतिशत हो गई है। जबकि 482 संक्रमित ठीक हुए हैं। 14118 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 350885 हो गई है। 

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा रविवार को जोशीमठ-औली रोपवे के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले दो कर्मचारी दो दिन पहले पॉजिटिव आए थे। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रोपवे का संचालन फिलहाल बंद करा दिया गया है। बता दें कि जोशीमठ-औली रोपवे में यात्रा करना सैलानियों की पहली पसंद होती है। जिले में बर्फबारी हो रही है तो रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को बंद कर दिया है।

बात रविवार को सामने आए कोरोना वायरस के मामलों की करें तो देहरादून में 505, नैनीताल में 139, हरिद्वार में 299, पिथौरागढ़ में 08, अल्मोड़ा में 21, ऊधमसिंह नगर में 203, चंपावत में 12, टिहरी में 22, उत्तरकाशी में 08, बागेश्वर में 03, पौड़ी में 147, चमोली में 34, रुद्रप्रयाग में 12 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घटी है। राज्य में कुल 332655 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 94.80 प्रतिशत दर्ज की गई। कुल मृतकों की संख्या 7424 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top