Chamoli News

चमोली की विनीता को दें बधाई, AIIMS में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हुआ चयन

Ad

Vinita story, Chamoli :-उत्तराखंड राज्य में निरंतर बेटियों की सफलता राज्य की प्रगतिशील सोच को दिखाती है। राज्य की होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। राज्य की इन ही होनहार बेटियों की सफलता की खबरें लगातार हमारे सामने आती रहती हैं। इस बात पर कोई संशय नहीं है कि ये बेटियां अपने व अपने परिवार के साथ–साथ राज्य का नाम भी रोशन कर रही है। आज हम आपको ऐसी ही एक और बेटी के हुनर से परिचित करा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर नर्सिंग अधिकारी होने का मुकाम हासिल किया है।मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के नारायनबगड़ विकासखण्ड की बुंगा गांव निवासी विनीता ने NORCET-4 (Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test) परीक्षा उत्तीर्ण करके यह सफलता पाई है। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स में बतौर नर्सिंग अधिकारी तैनाती मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

विनीता ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा नारायणबगड़ में स्थित SGRR स्कूल से प्राप्त की थी जिसके बाद SGRR देहरादून से उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटर के बाद विनीता ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज चमोली से बीएससी नर्सिंग में अपनी डिग्री हासिल की। परीक्षा उत्तीर्ण करने से पहले विनीता सहसपुर देहरादून में सामूहिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पद पर कार्य कर चुकी हैं।उनके पिता दलबीर भारतीय सेना में कार्यरत हैं और उनकी मां बसंती देवी एक कुशल गृहिणी हैं। विनीता की इस सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। विनता की सफलता पर बहुत से लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं भी दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top