Chamoli News

चमोली के होनहार ध्रुव रावत को मिलेगा दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार

Ad

Uttarakhand News: एक बार फिर उत्तराखंड के होनहार विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य का नाम रौशन किया है। साल 2023 की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में टैगोर चिल्ड्रन एकेडेमी विनायकधार-पोखरी के छात्र ध्रुव रावत ने उत्तराखंड की मेरिट सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर उन्हें छह फरवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय प्रबंधक अजय जोशी ने बताया कि जनपद चमोली में वर्ष 2023 में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियो को छह फरवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें टैगोर चिल्ड्रन एकेडेमी विनायकधार-पोखरी के छात्र ध्रुव रावत भी शामिल हैं। साल 2023 में इस विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें विद्यालय के छह बच्चे उत्तराखंड मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। ध्रुव रावत जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम भणज के निवासी हैं और इनके पिता जनपद चमोली के राइका थालाबैड में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पद पर हैं और माता गृहिणी हैं।

विद्यालय प्रबंधक अजय जोशी के अनुसार, कई वर्षों से विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा साबित की है। इससे पहले हिंदी दिवस के पर विद्यालय के छात्र कार्तिक खाली को उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्तिक का उत्तराखंड मेरिट लिस्ट में 14 वां स्थान था। साल 2017 की उत्तराखंड बोर्ड टॉपर में विद्यालय की कुमारी आइशा रावत भी शामिल रहीं।

इधर, ध्रुव रावत को सम्मान मिलने की खबर से परिजन और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल बना है। ध्रुव रावत ने सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता पिता को दिया है। टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी हाईस्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्ट सेवा पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, बार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र बर्त्वाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, भाजपा नेता जितेंद्र सती, विजयपाल रावत, विष्णु प्रसाद चमोला, डा. टीडी पुरोहित, रामेश्वर त्रिपाठी समेत अन्य ने खुशी जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top