Champawat News

चंपावत से बुरी खबर, महिला उपनिरीक्षक को कैंटर ने कुचला, मौत

Ad

चंपावत: उत्तराखंड पुलिस महकमे से बहुत ही दुखद मामला सामने आया है। चंपावत जिले के बनबसा थाने की महिला निरीक्षक विजय लक्ष्मी का सड़क हादसे में निधन हो गया है। इसके बाद से ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दे कि एक कैंटर ने महिला उपनिरीक्षक को कुचल दिया। जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक थाना बनबसा गेट पर एक कैंटर वाहन संख्या यूके 05 सीए -1735 की चपेट में आने से विजय लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए टनकपुर चिकित्सालय ले जाया गया । लेकिन इलाज के दौरान उपनिरीक्षक ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद उनके थाने की पुलिस टीम में तो शोक है ही। साथ ही उनके घर परिवार में भी मातम छा गया है। उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ काफी बढ़ता जा रहा है। कई सारे पैंतरे अपनाए जा रहे हैं जिससे ये हादसे काम हो, मगर फिलहाल तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top