Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के रेस्टोरेंट से चौंकाने वाला मामला, चंपावत के युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Ad

हल्द्वानी: नगर में आपराधिक मामलों की गिनती अब धीरे-धीरे बढ़ते जा रही है अब बीती रात चंपावत निवासी एक युवक को एक रेस्टोरेंट में गोली मारी गई है हालांकि घायल होने के बाद युवक को गंभीर हालत में फौरन अस्पताल ले जाया गया घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी दो युवकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है

ADVERTISEMENTS Ad

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात 9:30 बजे एएम पीएम रेस्टोरेट में कोई एक वारदात ने हर किसी को चौंका कर रख दिया यहां संजू बिष्ट नामक युवक ने चंपावत के मल्ला कोट ब्लॉक पाटी निवासी विशन अधिकारी उर्फ विष्णु अधिकारी को गोली मार दी।

घायल युवक को फौरन आनन फानन में उपचार के लिए सुशील तिवारी अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए युवक को बरेली राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घायल के परिचित विक्रम सिंह पुत्र देव सिंह की तहरीर पर संजू बिष्ट व दीपक बिष्ट के खिलाफ संबंधित धाराओं तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top