Champawat News

लोहाघाट निवासी दीपिका पुनेठा को बधाई दीजिए, अर्थशास्त्र विषय में मिला पदक

Ad

Champawat Lohaghat News: Deepika Punetha Success Update: हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा से नाम कमा रही हैं उत्तराखंड की बेटियाँ। शिक्षा और खेल जैसे क्षेत्रों में भी लड़कों को दे रही हैं पूरी टक्कर। ऐसी ही उत्तराखंड की एक प्रतिभावान बेटी दीपिका पुनेठा के नाम की काफी चर्चा हो रही है, जो जिला चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र की मूल निवासी हैं।   

ADVERTISEMENTS Ad

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विषय में 76.11% प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम करने वाली दीपिका पुनेठा ने अपने माता-पिता के साथ अपने क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। दीपिका सी अकादमी विद्यालय की शिक्षिका व स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय लोहाघाट की पूर्व छात्रा हैं।

हाल ही में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से अर्थशात्र के विषय में 76.11 प्रतिशत प्राप्त करने वाली दीपिका को महाविद्यालय की प्राचार्या संगीता गुप्ता, अर्थशास्त्र की प्रोफेसर अर्चना त्रिपाठी, विद्यालय के प्रबंधक कविराज मौनी, प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, जिसे दीपिका ने अभिभूत करने वाला बताया। 

सिल्वर मैडल प्राप्त करने की जितनी खुशी दीपिका को है, उतनी ही खुशी महाविद्यालय प्रबंधकों को भी है। और हो भी क्यों ना? क्योंकि किसी भी छात्र को उसके परिश्रम, त्याग और एकाग्रता के साथ शिक्षक द्वारा की गई मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है।

चम्पावत की बेटी द्वारा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने से सभी क्षेत्रवासी भी बहुत हैं। केवल चम्पावत ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटियों को प्रेरणा दे रही दीपिका को चम्पावत के कई प्रबुद्धजनों से भी मंगलकामनाएं प्राप्त हुई जिसके लिए दीपिका ने सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top