Champawat News

उत्तराखंड में रिकॉर्ड बारिश, जिले में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी

फिलहाल हल्द्वानी में नहीं खुलेंगे कक्षा एक से पांचवीं तक के निजी स्कूल
Ad

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 11 जिलों में 14 सितंबर तक मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में पूरे दिन बारिश देखने को मिली और ऐसे में चंपावत जिले में जिला प्रशासन ने सोमवार को स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

चम्पावत जिले में हो रही लगातार वर्षा व मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से भारी वर्षा की चेतावनी के मध्यनजर छात्र, छात्राओं व नोनिहालों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिलाआपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत नवनीत पांडेय ने सोमवार 11 सितम्बर 2023 को जनपद के शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top