Champawat News

स्कूल में खाना बनाकर मां ने बेटे को पढ़ाया, चंपावत के विकास पांडे को UKPSC परीक्षा में मिली सफलता

Ad

Champawat News: UKPSC: Vikas Pandey उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2024 का रिजल्ट रिलीज कर दिया है।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दिसंबर 2023 में करायी थी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 1097 जूनियर इंजीनियर पदों पर नियुक्ति करेगा। इसमें उम्मीदवार को पहले लिखित परीक्षा हुई थी और उसके बाद उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ था।  इस भर्ती प्रक्रिया के बाद जूनियर इंजीनियर को उत्तराखंड के विभिन्न विभागों जैसे कृषि, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल में नियुक्त किया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad

कामयाब होने वालों की सूचि में चंपावत के सुई गांव के विकास पांडे का नाम भी शामिल है। विकास पांडे एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनकी मां चंद्र कला पांडे राजकीय इंटर कॉलेज सुई में भोजन माता है। जबकि पिता प्रकाश चंद्र दिव्यांग हैं। तीन भाई बहनों में विकास सबसे छोटाे हैं। उनका चयन उत्तराखंड JE पद पर हुआ है। उन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से परिवार को खुशी दी है।

विकास पांडे की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक मुनाकोट से 2020 में डिप्लोमा उत्तीर्ण किया था। इसके बाद से वो सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुट गए। JE की भर्ती परीक्षा में विकास को 43वीं रैंक मिली है और उनका चयन जल संस्थान में हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top